मंडल प्रवास कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर चर्चा,
---श्रवण पोद्दार बने वीरपुर नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष
••••भारतीय जनता युवा मोर्चा सुपौल के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत छातापुर विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर पश्चिम, बसंतपुर पूर्व एवं वीरपुर नगर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि मंडल प्रवास का उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना, आपसी समन्वय को मजबूत करना और युवा मोर्चा की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है!
#BreakingNews #BJPYouthLeader #supaulbihar #BJPVolunteers #todaybestpost