Coffee with DM | Second Edition
युवाओं के विचार, गया के विकास का आधार।
“कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों ने जिला पदाधिकारी के साथ संवाद करते हुए शिक्षा, खेल, युवा विकास, डिजिटल कौशल, रोजगार एवं प्रशासनिक सुधार से जुड़े अपने रचनात्मक एवं उपयोगी सुझाव साझा किए।
नैतिक प्रकाश, कक्षा 12वीं, सरस्वती विद्या निकेतन +2 विद्यालय, ने सरकारी 10+2 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा, योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्यालय अवधि में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से बचने तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी और युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा।
“कॉफी विद डीएम” का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा। इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट अथवा TinyURL: DMgaya पर उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं।
कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
युवाओं की आवाज़ • गया का विकास • नई सोच, नई दिशा
Samrat Choudhary Bihar Education Department Indian Youth Congress Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar DDNewsLive
#CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthVoice #DistrictAdministrationGaya #Education #YouthDevelopment #DigitalSkills #Employment #TirangaYatra #HarGharTiranga #GayaBihar #Bihar
61 views | Gaya, Bihar | Aug 13, 2026