ग्वालियर: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को रास्ते में मारी गोली, पड़ोसी पर रंजिश में हमले का शक...
ग्वालियर के गोले का मंदिर इलाके में रात के समय घर लौट रहे निजी कर्मचारी सचिन श्रीवास पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल सचिन सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी युवक पर हमले में शामिल होने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि संदिग्ध पड़ोसी घटना से पहले से ही घर से गायब है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्ध की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।