शाहजहांपुर: दो साल के मासूम की जान लेने वाले बाइक सवार को किया गया गिरफ्तार, मौत के बाद परिजनों ने लगाया था जाम
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो वर्षीय मासूम कार्तिक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव गर्रा पुल के पास रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया था। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।