नूरसराय: परिऔना गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, बेटा घायल
नूरसराय थाना क्षेत्र के परिऔना गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता और उसकी दो संतानें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में इलाज के दौरान पिता और चार वर्षीय पुत्री की मौत हो गई, जबकि घायल पुत्र का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।मृतकों की पहचान मेमार गांव निवासी रामजी राय के 36 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार और उनकी चार वर्ष