भरगामा: चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामपुर आदि वार्ड संख्या सात निवासी विनोद शर्मा एवं सुबोध शर्मा, दोनों के पिता विलास शर्मा के रूप में हुई है।