राजपुर: बवासीर की बीमारी से परेशान ग्रामीण ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
चमन लाल कांवर की लाश घर के पास ही एक पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक लंबे समय से बीमारी से परेशान था और काफी इलाज के बावजूद उसे राहत नहीं मिल रही थी। प्रारंभिक तौर पर बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फ