पीरो: जातीय विवाद के बीच पीरो में सियासत गरम, मंत्री के समर्थन में संजय यादव बोले- 'विकास रोकने की हो रही साजिश'
Piro, Bhojpur | Sep 28, 2026 जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह लोहिया द्वारा मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के खिलाफ थाने में शिकायत किए जाने के बाद जातीय विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसका असर पीरो में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोमवार की शाम 6:00 के करीब जदयू पीरो के प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव और मंत्री के प्रतिनिधि संजय यादव ने बचाव किया है।