झालरापाटन: झालावाड़ में रोजगार उत्सव, 40 नए कार्मिकों को वेलकम किट, मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ मिले बधाई संदेश
झालावाड़ के मिनी सचिवालय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर नव नियुक्त कार्मिकों व अधिकारियों को संबोधित किया गया।