दतिया नगर: दतिया में दबंगों ने पत्थरों से तोड़ी बाइक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दतिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा मोहल्ला में दबंगों द्वारा एक बाइक में तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार सुबह करीब 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडवों का मोहल्ला निवासी शंभू शर्मा के घर के बाहर उनके पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।