चान्दन: सतलेटवा के पास, पैदल बाबाधाम जा रहे मधुबनी ज़िले के कांवरिया की हृदयघात से मौत
Chanan, Banka | Sep 27, 2026 सतलेटवा के पास कांवरिया पथ में रविवार को हार्ट अटैक से मधुबनी जिला के एक कांवरिया की मौत हो गयी। उक्त कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबाधाम जा रहे थे। इस दौरान सतलेटवा के पास कांवरिया पथ स्थित एक दुकान में आराम करने के लिए रूके। इसी बीच अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।