सिमडेगा: लावारिस इनोवा से 108 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद
सिमडेगा: कोलेबिरा पुलिस ने लावारिस इनोवा कार से 108.328 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। एसडीपीओ ने बुधवार दोपहर 1 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर वन विभाग चेकनाका के पास वाहन जांच के दौरान कार लावारिस मिली। तलाशी में चार बोरों से 105 पैकेट बरामद हुए। वाहन जब्त कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।