मालथोन: सागौनी में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने संस्थाओं को उपयोगी सामग्री का वितरण किया
Malthon, Sagar | Aug 6, 2026 बुधवार को मालथौन छेत्र के सागौनी में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि समाज का सबसे बड़ा सम्मान वही है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में उपयोगी सिद्ध हो। इसी भावना के साथ पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ की गई ‘‘सम्मान, जो समाज के काम आए‘‘ पहल आज सेवा और जनसहभागिता का व्यापक अभियान बन चुकी है।