बिंदकी: बिंदकी के महरहा रोड बाईपास चौराहे में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छात्रा गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे में गुरुवार की शाम 5 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार छात्रा वर्षा तिवारी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री देवी प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम महरहा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायल छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।