कुटुंबा: अंबा पुलिस ने देसी-विदेशी शराब की खेप ले जा रहे कारोबारी को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
अंबा थाना की पुलिस ने बाइक पर देसी और विदेशी शराब की खेत ले जा रहे एक कारोबारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई रविवार की रात एरका चेक पोस्ट समीप से की है। पकड़ा गया शराब कारोबारी दीपक कुमार कुटुंबा थाना क्षेत्र के लभरी खुर्द बिगहा गांव का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली