चौपारण: हजारीबाग में नगर निगम ने स्वच्छता का बिगुल फूंका, शहर को साफ रखने का दिया संदेश
हजारीबाग में स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने जागरूकता अभियान चलाया। “स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता और उप महापौर अविनाश कुमार यादव ने लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री के जरिए लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।