जबलपुर: खस्ताहाल सड़कों व अनियमित कचरा कलेक्शन के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया पैदल मार्च
जबलपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में खस्ताहाल सड़कों तथा कचरा गाड़ी द्वारा सप्ताह में केवल 2 से 3 दिन कचरा कलेक्शन किए जाने की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च आयोजित किया गया । आम आदमी पार्टी का कहना है कि खराब सड़कों और अनियमित कचरा कलेक्शन के कारण आम नागरिकों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।