माननीय सांसद सुपौल के द्वारा नई रेल सेवा शुरू करने एवं रेल सुविधा का विस्तार को लेकर मांग की गई है।
1. समस्तीपुर मंडल के सुपौल/ त्रिवेणीगंज रेलवे स्टेशन से रात्रि में वाया सहरसा या दरभंगा होकर पटना अथवा दानापुर आने-जाने के लिए मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन।
2. गाड़ी संख्या 04071/04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन करने की मांग की, ज्ञात हो कि इस ट्रेन का परिचालन दिनांक 17/7/2026 से बंद कर दिया गया था माननीय सांसद ने उक्त ट्रेन का पुनः स्थायी रूप से परिचालन करने हेतु माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह किया था तथा नियम 377 के अधीन लोक सभा में मामले को उठाया था, माननीय रेल मंत्री जी ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर 6/8/2026 को ट्रेन का परिचालन शुरू करा दिया है, माननीय सांसद ने उनको धन्यवाद भी दिया है तथा इस ट्रेन का स्थाई रूप से परिचालन करने हेतु पत्र के माध्यम से भी आग्रह किया।
3. गाड़ी संख्या 15565/15566 वैशाली एक्सप्रेस का गढ़बरुआरी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव।
माननीय सांसद का इस महत्त्वपूर्ण पहल के लिए धन्यवाद।
Bihar, India | Aug 7, 2026