आबू रोड: माउंट आबू में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, 'हर घर तिरंगा' दिखा देशभक्ति का जुनून
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को माउंट आबू प्रशासन एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दोपहर करीब 1 बजे पोलो ग्राउंड से नगर पालिका आयु