चाईबासा। जिले में "प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान की" के तहत आयोजित परख ओलंपियाड-2026 के प्रथम चरण की परीक्षा के बाद गुरुवार को दिन में दो बजे समाहरणालय सभागार में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित मूल्यांकन कार्य में जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का विषयवार मुल्याकंन कार्य आयोजित हुई।