कानपुर देहात। भाजपा प्रदेश मंत्री किरण लोधी निषाद के कानपुर देहात पहुंचने पर सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।
- करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ विशाल रैली निकली।
- रायपुर, रनिया, भजपुरा, मैथा, बैरी, शिवली, केसरी नेवादा और रूरा होते हुए रैली अकबरपुर पहुंची।
- केसरी नेवादा में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व ग्राम प्रधान मुकेश निषाद के नेतृत्व में बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
- भजपुरा में गदा, रूरा में अंगवस्त्र और अकबरपुर में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत हुआ।
- किरण लोधी निषाद ने गरीबों के आवास, आयुष्मान योजना और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
- रैली में सुभासपा के प्रदेश महासचिव जयवीर सिंह निषाद सुभासपा जिला अध्यक्ष इटावा पृथ्वीराज कश्यप भाजपा के पदाधिकारी राजेश कश्यप आर के इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामकुमार कश्यप रूरा गेस्ट हाउस के प्रबंधक राजेश कश्यप पूर्व फौजी ध्यान सिंह निषाद उमाकांत निषाद अमरनाथ कश्यप राम प्रकाश कश्यप विनोद निषाद देशराज निषाद रूप सिंह कुशवाहा योगराज लोधी आधार गौतम लल्लू कश्यप आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
- अकबरपुर ओवरब्रिज पर रैली का समापन हुआ।
- रैली को सुनील कुमार निषाद का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिससे विधानसभा टिकट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।