किशनी: किशनी में अधिवक्ता से मारपीट और लूट के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किशनी तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को दोपहर 12 बजे एसडीएम नवनीता राय को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अधिवक्ता आदित्य दीक्षित के साथ हुई मारपीट और चेन छीनने की घटना में पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी के बाद दिया गया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अगले तीन दिनों तक न्यायिक कार्य बंद रखने का ऐलान किया है।यह घटना 19 सितंबर को हुई थी।...........