डौण्डीलोहारा: राजनांदगांव-देवरी मार्ग पर हादसे में 12वीं के छात्र की हुई मौत
राजनांदगांव-देवरी मार्ग पर रविवार देर रात कक्षा 12वीं के छात्र नुकेश कुमार देवांगन हादसे का शिकार हो गया ।। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए राजनांदगांव ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं मुकेश के निधन से उसके साथियों और स्कूल में भी शोक का माहौल है।