Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

BPSC पेपर लीक मामले पे क्या कुछ कहा RLJP के मिडिया संचालक प्रभारी सुनील कुमार सिन्हा ने

Patna Rural, Patna | May 22, 2022

MORE NEWS

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा राखी कार्यक्रम 🇮🇳

पुलिस लाइन में मनाया गया तिरंगा राखी उत्सव, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राष्ट्रप्रेम की राखी...

समस्तीपुर, 17 अगस्त 2026। 

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिवस “तिरंगा राखी कार्यक्रम” का आयोजन पुलिस केंद्र, समस्तीपुर परिसर में किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और पुलिस बल के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं की यह यात्रा पुलिस केंद्र परिसर पहुंची, जहां उत्साहपूर्ण वातावरण में तिरंगा राखी उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई आकर्षक तिरंगा राखियों को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों की कलाई पर बांधा गया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

परिसर में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम ने “हर घर तिरंगा” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पुलिस और समाज के बीच आत्मीय जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया।

जिला प्रशासन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि एकता, सम्मान, भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। 

तिरंगा राखी के माध्यम से विद्यालयी बच्चों ने पुलिस बल के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को एक नई भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की।

#HarGharTiranga 
#rakhispecial 
#TirangaRakhi 
#DistrictAdministration 
#samastipur 

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा राखी कार्यक्रम 🇮🇳 पुलिस लाइन में मनाया गया तिरंगा राखी उत्सव, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राष्ट्रप्रेम की राखी... समस्तीपुर, 17 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिवस “तिरंगा राखी कार्यक्रम” का आयोजन पुलिस केंद्र, समस्तीपुर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और पुलिस बल के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्तीपुर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं की यह यात्रा पुलिस केंद्र परिसर पहुंची, जहां उत्साहपूर्ण वातावरण में तिरंगा राखी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा स्वयं तैयार की गई आकर्षक तिरंगा राखियों को पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों की कलाई पर बांधा गया। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। परिसर में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम ने “हर घर तिरंगा” अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पुलिस और समाज के बीच आत्मीय जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया। जिला प्रशासन की इस पहल ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि एकता, सम्मान, भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। तिरंगा राखी के माध्यम से विद्यालयी बच्चों ने पुलिस बल के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को एक नई भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की। #HarGharTiranga #rakhispecial #TirangaRakhi #DistrictAdministration #samastipur Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 17, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार....

समस्तीपुर, 17 अगस्त 2026। 

जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली, नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया।

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
जनता दरबार में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

#highlight

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार.... समस्तीपुर, 17 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली, नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। #highlight

Patna, Bihar | Aug 17, 2026

Patna, Bihar | Aug 17, 2026

सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के अंतर्गत आज दिनांक 17.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। 

जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा उनकी शिकायतों का प्रभावी निराकरण हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करें। 

#IPRD
#PublicService
#SaatNishchay3
#BiharGovernment
#GoodGovernance
#JanataDarbar
#Rohtas
#SabkaSammanJeevanAasan
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के अंतर्गत आज दिनांक 17.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। इस दौरान कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा उनकी शिकायतों का प्रभावी निराकरण हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करें। #IPRD #PublicService #SaatNishchay3 #BiharGovernment #GoodGovernance #JanataDarbar #Rohtas #SabkaSammanJeevanAasan Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 17, 2026

मंगल पांडे ने किया 300 करोड़ का डस्टबिन  घोटाला राजद नेता सुरेंद्र कुशवाहा ने खोल दी पोल? #shorts

मंगल पांडे ने किया 300 करोड़ का डस्टबिन घोटाला राजद नेता सुरेंद्र कुशवाहा ने खोल दी पोल? #shorts

Patna Rural, Patna | Aug 17, 2026