मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जयकारों से गूंजा शहर
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार के दिन 10 बजे मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया ।