पेण्ड्रा: कोटमी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
कोटमी क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा कोटमी रेस्ट हाउस के पास मुख्य मार्ग पर हुआ। सोमवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक रमन राजपूत निवासी मूढ़ापारा अंधियारखोर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।