नावकोठी: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर चला सफाई अभियान
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय शिक्षक शिक्षिका छात्र एवं सरकारी कर्मी आदि उत्साह पूर्वक हिस्सा लिए। स्कूल परिसर धार्मिक स्थल सर्वजनि के पैलेस आदि स्थानों पर कर्मियों ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया।