महोबा: पीएम श्री नवोदय विद्यालय में उल्टा फहराया गया तिरंगा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 नवोदय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कथित तौर पर राष्ट्रध्वज उल्टा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि ध्वजारोहण के दौरान प्रधानाचार्य और मौजूद शिक्षकों का ध्यान भी इस गंभीर लापरवाही पर नहीं गया। मामले को लेकर विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।