गिरिडीह: पचम्बा पुलिस ने राधा स्वामी संगठन से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
राधा स्वामी संगठन से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पचम्बा पुलिस ने बुधवार को 4 बजे 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपियों में मुकेश सिन्हा, उनकी पत्नी अनिशा सिन्हा, सुमित सिन्हा और सुबोध सिंह शामिल हैं।बताया जा रहा है कि मुकेश सिन्हा को संगठन का प्रदेश प्रभारी, जबकि उनकी पत्नी अनिशा सिन्हा को जिला प्रभारी बताया गया है।