मीनापुर: मीनापुर यदु भगत किसान महाविद्यालय में क्रांति महोत्सव का हुआ आयोजन, दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
मुजफ्फरपुर जिले मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मीनापुर यदू भगत किसान महाविद्यालय परिसर में रविवार को शाम पांच बजे तक देश के शहीदों के सम्मान में ‘क्रांति महोत्सव’ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शंभू प्रसाद ने की, जबकि संचालन शिक्षक श्यामबाबू प्रसाद ने किया।