बिसौली: सर्वा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल, महिला समेत 2 युवक हुए घायल
Bisauli, Budaun | Aug 16, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सर्वा गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला और उसके दो बेटों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लाठी-डंडे चलते और गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है।