कोरबा: सर्वमंगला नगर में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप लगाया गया
Korba, Korba | Aug 15, 2026 कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्वमंगला नगर में 26 वर्षीय विवाहिता सुलोचना पटेल का शव गुरुवार देर रात घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। शव लोहे के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।