कासगंज: कासगंज में बिलराम नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे लगाए
कासगंज के बिलराम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत ने तिरंगा यात्रा निकाली। पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजयकांत ने परिसर में तिरंगों का वितरण कर यात्रा का शुभारंभ किया। सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी।