मेजरगंज: मेजरगंज में सड़क निर्माण की मांग पर तीसरे दिन भी धरना, ग्रामीण विधायक के आने की मांग पर अड़े हैं
मेजरगंज प्रखंड के हिरोलबा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। ग्रामीण सड़क पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल की मांग कर रहे हैं।