मनोहरथाना: कोटला कागला व बासखेडा के समीप वन क्षेत्र से 12 हेक्टेयर भूमि का अतिक्रमण हटाया गया
मनोहरथाना वन विभाग द्वारा गैर-वानिकी (अवैध) गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेंज मनोहर थाना टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवाद की सूचना पर ग्राम कोटडा कागल में 10 हेक्टेयर व बासखेडा में 2 हेक्टेयर के वन क्षैत्र मे हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी व ट्रेक्टर लोडर की सहायता से हटाया गया।