आनंदपुरी: बरकोटा घाटी में चलती बस को रोककर पथराव और धमकाने वाले तीन उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
बरकोटा घाटी में बांसवाड़ा से अहमदाबाद जा रही एक यात्री बस को रोककर पथराव करने और यात्रियों को धमकाने की सनसनीखेज घटना का आनंदपुरी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए दो आरोपी अनास नदी के बैकवॉटर में कूद गए, लेकिन पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पानी से बाहर