कौंच: ग्राम जगनपुरा के पास साइकिल सवार छात्रा को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Aug 15, 2026 कोंच में शनिवार दोपहर 1:30 ग्राम जगनपुरा के पास सड़क हादसे में स्कूल से साइकिल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा समीक्षा और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में 15 अगस्त कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।