बुराड़ी क्षेत्र के झड़ौदा में खाली जमीन पर सर्वोदय स्कूल की मांग फिर तेजी से उठने लगी है। दरअसल यहां हर बार चुनाव में सांसद मनोज तिवारी द्वारा सेंट्रल स्कूल का वायदा किया जाता है लेकिन आज तक यहां कोई स्कूल का निर्माण कार्य या इसका शिलान्यास तक नहीं हुआ। झड़ौदा से निगम पार्षद गगन चौधरी ने इस बाबत सांसद मनोज तिवारी व दिल्ली सरकार को कई पत्र लिखे है।
अब यहां के लोगों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय भी बन नही रहा यदि बनता भी तो उसमें बाहर के बच्चे ज्यादा आते और बुराड़ी व झड़ौदा के बच्चों को रिंग रोड पार करके बहुत दूर तक भी जाना पड़ता है। इसलिए यहां पर सर्वोदय विद्यालय बनना चाहिए और सर्वोदय विद्यालय के साथ-साथ यहां केंद्रीय विद्यालय भी बनाया जा सकता है क्योंकि जगह इतनी है कि यहां चार स्कूल बनाए जा सकते हैं।
दूसरे क्षेत्रों में स्कूल आदि बनाने के लिए जगह की दिक्कत होती है लेकिन यहां पर चार स्कूलों जितनी जगह यहोने के बावजूद भी स्कूल नहीं बनाया जा रहा है। बल्कि इस खाली जमीन पर पार्किंग माफियाओं की नजर है। दूसरे यहां पर अवैध मेले भी लगते हैं। झड़ौदा गांव में यह झड़ौदा माजरा के क्षेत्र में आती है। इस जमीन पर झदौड़ा वासियों को रामलीला करने की अनुमति तक नहीं मिल रही है लेकिन यदि किसी को यहां पर प्राइवेट मेले या झूले लगाने हो तो उन्हें अनुमति मिल जाती है। यहां प्रशासन से मिली भगत करके अक्सर बड़े-बड़े में कमर्शियल मेले लगाते रहते हैं।
Delhi, India | Oct 3, 2026