सेवा संकल्प अभियान के तहत ओरछा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को 237 जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मलेरिया जांच, बीपी, आरबीएस, एचबी परीक्षण सहित मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता तथा बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर ग्रामीणों को गांव में ही जांच, परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #स्वास्थ्य_शिविर #Narayanpur #SevaSankalpAbhiyan #HealthCamp
11 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Oct 1, 2026