आनंदपुरी: आनंदपुरी-नाहरपुरा की 58 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण किया गया तय
आनंदपुरी पंचायती राज चुनाव को लेकर गुरुवार को आनंदपुरी पंचायत समिति सभागार में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया के बाद आनंदपुरी और नवगठित नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षित वर्ग की स्थिति स्पष्ट हो गई है।