रॉबर्ट्सगंज: कचहरी से स्वर्ण जयंती चौक तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, सीडीओ जागृति अवस्थी रहीं मौजूद
सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को देशभक्ति का जोश देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ अधिकारी, कर्मचारी और छात्र पूरे उत्साह से शामिल हुए, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई।