गढ़वा: घर में खेल रहे बच्चे को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Sep 30, 2026 पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत चनोखर गांव निवासी मंजीत पासवान के 11 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार को सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अंकुश कुमार अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही स्वजन उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा