जबेरा: जबेरा की बेटियों ने संभाग स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीता स्वर्ण पदक
Jabera, Damoh | Sep 25, 2026 जबेरा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा की छात्राओं ने 70वीं संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे दमोह जिले में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं भारती गौड़, नंदिनी गौड़, रक्षा चक्रवर्ती एवं यशोदा लोधी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए