Public App Logo
🚨गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी कुआँ बना चर्चा का विषय ! गुजरात के मोरबी जिले के वीरपर्दा गांव में एक खेत के कुएँ का पानी लगातार उफान और लहरों के साथ हिलता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासन और भूवैज्ञानिकों की शुरुआती जांच में भूकंप की आशंका से इनकार किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की भारी बारिश के बाद भूजल स्तर बढ़ने और जमीन के भीतर फँसी हवा के बाहर निकलने से पानी में यह असामान्य हलचल हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण जानने के लिए विस्तृत वैज्ञानिक जांच जारी है। #viral #breakingnews #tranding #gujrat #well - Nowrozabad News