ठेठईटांगर: ताराबोगा में सांप के काटने से युवती की हालत नाजुक
ठेठईटांगर के ताराबोगा पंचायत के टांगरटोली में मंगलवार को धान रोपने के दौरान करीब 25 वर्षीय एलिश डुंग डुंग को जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है। प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने बुधवार दोपहर 12 बजे लोगों से अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।