सिरसागंज: नसीरपुर क्षेत्र के गांव में रात को घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, शोर मचाने पर युवक भागा
फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3 अगस्त की रात करीब दो बजे गांव का एक युवक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर उसकी बेटी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।