गुना नगर: लाल परेड ग्राउंड पर 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर ली सलामी
गुना के लाल परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 15 अगस्त सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण, हर्ष फायर और मार्च पास्ट हुआ।