नानपारा: रूपईईडीहा के पार्वती पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए
रुपईडीहा स्थित पार्वती पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक अवधेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।