भंडरिया: भंडरिया के बिंदा गांव में बाघ की पुष्टि से दहशत, तेवाली में भैंस का शिकार
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो दिन पूर्व बिंदा गांव में बाघ देखे जाने के बाद वन विभाग ने भी उसकी मौजूदगी की पुष्टि की है। इससे पूरे इलाके के लोगों में भय व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, तेवाली गांव निवासी अर्जुन सिंह की भैंस जोन्हीखाड़-तेवाली जंगल स्थित नदी किनारे कोरेणडूबा के पास