बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे पर बदमाशों ने एक व्यक्ति को चार पहिया वाहन में बिठाकर 20,000 रुपए लिए, वीडियो वायरल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में एक दिन पहले लल्ला सिंह निवासी आकोला थाना जैतवारा जनपद सतना मध्य प्रदेश कानपुर से बस द्वारा आए थे। वह रिश्तेदारी में जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी एक कार में सवार तीन बदमाश आए और बहाने से बैठा लिया और आगे जाकर ₹20000 ले लिए। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। मंगलवार को दिन में 11 बजे तक वीडियो वायरल होता रहा।